गूगल इंडियन यूजर के लिए लेकर आया एक नई अपडेट जानिए की क्या है गूगल का ADD नोट्स का फीचर और ये कैसे काम करता है

0
4
google new feature, update

Google अपने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए समय समय में अपनी पॉलिसी को अपडेट करता रहता है और न्यू फीचर लाता रहता है, अभी हाल ही में गूगल ने अपने यूजर के लिए वेब सर्च को और बेहतर बनाने के लिए Add notes का न्यू फीचर लॉच किया है, इस फीचर में लोग किसी ब्लॉग या आर्टिकल के बारे में अपनी राय और अपना यूजर एक्सपीरियंस शेयर कर सकते है , जिससे की अन्य लोगो को बेहतर जवाब खोजने में आसानी हो और आपके द्वारा add किया गया नोट्स अन्य लोग भी देख सकते है ये नया फीचर आपको सर्च लैब्स में एंड्राइड और ios डिवाइस दोनों में मिल जायेगा Add Notes इंडियन यूजर के लिए हिंदी में भी उपलब्ध है

[ez-toc]

Notes को गूगल ऐप्प में कैसे चालू करे

Google new feature, add notes

आपको Notes का फीचर इनेबल करने के लिए आपको अपने एंड्राइड और ios डिवाइस में गूगल ऐप्प को ओपन करना होगा , अप्प ओपन करने के बाद लेफ्ट साइड में टॉप में आपको सर्च लैब(search lab ) का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा अब Note on सर्च को ऑन करना होगा , अब आप जब भी कोई टॉपिक का ब्लॉग या आर्टिकल सर्च करेंगे तो आपको उस वेबसाइट के निचे ऐड नोट्स और नोट्स का आइकॉन शो होगा

फीचर के फायदे

गूगल का शुरू से ही अपने यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर करने का उद्देश्य रहा है इस फीचर के कारण कोई भी व्यक्ति किसी भी न्यूज़ और ब्लॉग के लिए अपनी राय दे सकता है, जिसके के कारण अन्य यूजर को उनके जवाब ढूढ़ने में आसानी होगी

आप इससे जुडी और जानकारी के लिए Google help में जा सकते है