“Reddit नाम तो सुना ही होगा” लेकिन यूज कैसे करते है पता नहीं तो चलिए हम बताते है।

0
2
What is reddit and how to use

Reddit अगर आप इंटरनेट पर एक्टिवेट रहते है तो ये नाम आपने जरूर सुना होगा। लेकिन आप में से बहुत काम लोग है जो की Reddit को यूज़ करते है, और बहुत सारे लोग ऐसे भी है जिन्होंने reddit का नाम भी नहीं सुना होगा तो चलिए आज के आर्टिकल में जानते है की Reddit क्या होता है और ये किस काम आता है

[ez-toc]

Reddit क्या है/What is Reddit

Reddit एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिसमे आप अपना कंटेंट पोस्ट कर सकते है, जैसे की फोटो, वीडियो, टेक्स्ट और इसके अलावा Reddit पर आप बहुत सारी कम्युनिटीज से भी कनेक्ट कर सकते हो, जिसमे आप अलग -अलग टॉपिक पर आपने थॉट्स और आइडियाज शेयर कर सकते हो Reddit और सोशल मीडिया प्लेटफार्म की तरह पूरी तरह फ्री-टू-यूज़ है Reddit में कम्युनिटीज को “Subreddits” के नाम से जानते है जिसमे आप अलग -अलग टॉपिक पर बहुत सारे Subreddits मिल जायेगे आप उनमे से किसी भी Subreddits को जॉइन कर उसमे अपने आइडियाज शेयर कर सकते हो।

Reddit क्यों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बेहतर है/Why Reddit is Best 

तो चलिए जब आपने जान ही लिया है की reddit क्या है तो अब जानते है की क्यों reddit और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बेहतर है, reddit को जो बाते और सोशल मीडिया बेहतर बनाती है, वो ये है की reddit किसी पर्सनल प्रोफाइल की जगह यूजर के द्वारा बनाये गए कंटेंट को ज्यादा बढ़ावा देती है जिसके कारण reddit पर आपको कई सारे subreddit मिल जायेगे जो की अलग -अलग टॉपिक जैसे की टेक फाइनेंस, बिज़नेस और कई सारे टॉपिक पर आपको बहुत सारा कंटेंट मिल जायेगा,और अगर आपको अपने नॉलेज में इजाफा करना है तो reddit आपके लिए एक बेस्ट प्लेटफार्म हो सकता है, और साथ जी reddit प्लेटफार्म ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जो की आपको प्राइवेसी के मामले से सबसे आगे मिलेगा।

Reddit पर अकाउंट कैसे बनाये/How to make Account on Reddit

  • Reddit को डाउनलोड करे या फिर Reddit Website  पर जाये।
  • Create account पर क्लिक करे।
  • अपना ईमेल डाले और आपने यूजर नाम और पासवर्ड सेट करे।
  • Reddit की term and Privacy policy को पढ़कर agree पर क्लिक करे।
  • अपने ईमेल को वेरीफाई करे ईमेल वेरीफाई के लिए आपके ईमेल एड्रेस पर लिंक आएगा उस पर क्लिक करेअब

Reddit Advance Features 

Subreddits :- Reddit पर बहुत सारे टॉपिक पर कम्युनिटीज बनी हुई है, जिनमे आपको अलग -अलग टॉपिक पर आर्टिकल, इमेज और वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन मिलता है, इन कम्युनिटीज को Reddit पर “Subreddit” के नाम से जाना जाता है।

Upvoting and Downvoting:- जिस प्रकार अन्य सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर आपको like और Dislike का ऑप्शन मिलता है उसी प्रकार आपको Reddit पर like और dislike के जगह Upvoting और Downvoting का ऑप्शन मिलता है, जिससे आप किसी भी पोस्ट को upvote और downvote कर सकते हो।

AMA (Ask Me Anything): ये टर्म सबसे पहले reddit पर ही पॉपुलर हुई थी जिसमे कोई भी यूजर reddit पर कोई भी सवाल पूछ सकता है और reddit के अन्य यूजर उस सवाल का जवाब देते है।

Reddit Gold/Premium :-  Reddit पर आप Reddit का प्रीमियम वर्शन भी खरीद सकते हो जिसमे आपको Ad Free Experience और Private Subreddit को एक्सेस करने का ऑप्शन मिलता है।

Karma:- Reddit पर आपको Karma Credit का ऑप्शन मिलता है,जिसमे आप जब भी Reddit पर आप पोस्ट करते है या फिर कोई अन्य यूजर आपकी पोस्ट पर कमेंट करता है, तो आपको उसके बदले Karma Point मिलते है, Karma Point मिलते है, इन पॉइंट से आप  Earning  तो नहीं कर सकते लेकिन आपके पास जितने ज्यादा Karma point होंगे, उतना ही पता चलेगा की आपने Reddit पर कितना कंटेंट पोस्ट क्या है और कितने लोगो ने आपके कंटेंट को पसंद किया है।